गुरुग्राम, गुरुग्राम का रेयान इंटरनेशनल स्कूल आज फिर स्कूल गया है। 7 वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या के ठीक 10 दिन बाद स्कूल खुला है। लेकिन प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने इसका विरोध किया है। उन्होंने इसके लिए गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर को खत लिखकर इसका विरोध जताया है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई ने अभी तक केस अपने हाथ में नहीं लिया है। लेकिन इससे पहले ही स्कूल खुल गया है, जिससे सबूतों को खतरा पहुंच सकता है। उन्होंने अपील की है कि जब तक सीबीआई केस को अपने हाथ में ना लें तो स्कूल को बंद रखा जाए।
गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने कहाकि आज स्कूल में कुल 250 बच्चे आए हैं, हमें अभिभावको के खोए विश्वास को वापस लाना है। स्कूल में अभिभावकों से सुरक्षा पर बैठक हुई है, अगले शनिवार को पीटीएम रखेंगे। अद्र्धवार्षिक परिक्षाओं को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल भले ही खुला हो लेकिन घटना स्थल पूरी तरह से सील है। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को रेयान स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते हैं, उनसे कहूंगा कि हमने स्कूल को टेकओवर कर लिया है वो सुरक्षा देख लें अगर संतुष्ट नहीं हैं तो हम उन्हें ट्रांसफर सर्टिफिकेट दे देंगे। हमने आज भी स्कूल में बच्चों की काउंसलिंग की है, दूसरे स्कूलों में भी करवाएंगे। अगले ३ महीने में स्कूल की स्थिति को ठीक करेंगे। शाम को बैठक में तय होगा कि कल स्कूल खुलेगा या नहीं। आपको बता दें कि हरियाणा के शिक्षामंत्री रामविलास शर्मां के बयान के अनुसार, स्कूल में 1200 बच्चे हैं।
10 दिन बाद खुला रेयान स्कूल,250 बच्चे ही स्कूल पहुंचे