आवारा कुत्ते 2 घंटे तक 8 साल के बच्चे पर हमला कर नोचते रहे हुई मौत

ठाणे,मुंबई के पास ठाणे जिले से सोमवार का एक दर्दनाक समाचार सुनने में आया। यहां भिवंडी में एक 8 वर्षीय बच्चे पर 12 अवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना शहर के कमातघर इलाके की है। बच्चे पर तकरीबन दो घंटे तक कुत्तों ने हमला किया। बच्चे की पहचान नीरज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह भिवंडी के केने गांव का रहने वाला है। कुत्तों के हमला करने के बाद बच्चे को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर ठाणे के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, बच्चे को भर्ती कराने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *