बेंगलुरु, देश की जानी-मानी पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर घटी। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। कुछ सैद्धांतिक मतभेदों को इस हत्या का कारन बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने उनके घर के दरवाजे पर दस्तक दी और जैसे ही दरवाजा खुला, गोली मार दी।
ज्ञात रहे कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने उनके घर के दरवाजे पर दस्तक दी और जैसे ही दरवाजा खोल दिया, गोली मार दी। लंकेश बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में रहती थीं. उनके पिता पत्रकार और लेखक पी लंकेश हैं.
ज्ञात रहे कि गौरी लंकेश ने 23 जनवरी 2008 को भाजपा पर एक आर्टिकल लिखा था।जिसके बाद कर्नाटक के धारवाड़ जिले के सांसद प्रह्लाद जोशी और भारतीय जनता पार्टी के नेता उमेश दुशी ने मानहानि का मामला दर्ज करा दिया था। लंकेश को मानहानि के दो मामलों में अदालत ने छ महीने की सजा और दस हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया था। मामले में पहला अभियुक्त देवानंद जगपुर और गौरी लंकेश दूसरी अभियुक्त थी। लेकिन अदालत ने गौरी लंकेश को दोषी ठहराया और देवानंद को बरी कर दिया था। अदालत का कहना है कि गौरी अपने बचाव में पर्याप्त सुबूत नहीं पेश कर सकी। अदालत ने एक हजार रुपये अदालत के खर्च के रूप में चुकाने के साथ चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या