मुंबई,हाल में लम्बी बीमारी के बाद अस्पताल से छुट्टी पाकर घर आये वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के हाल -चाल जानने मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा उनके घर पहुंची। प्रियंका ने सायरा बानो और दिलीप कुमार के साथ काफी समय बिताया और उनके ज़माने की फिल्मों से लेकर आज के दौर की फिल्मों के प्रसंग पर भी खूब चर्चा की। गौरतलब है प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड की फिल्मों में भी अभिनय पर खास ध्यान दे रही हैं। उनका काफी समय इसके चलते विदेश में ही बीत रहा है। वह कुछ दिन पहले ही स्वदेश लौटी हैं। वह आज ही दिलीप-शायरा के घर गई और काफी समय उनके साथ बिताया।
प्रियंका ने जाना दिलीप कुमार का हाल चाल