जोहांसबर्ग,दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलू-नाटाल प्रांत के लगभग एक हजार की आबादी वाले ईसीगोडलवेनी गांव की एक तिहाई आबादी ने इंसानी मांस खाने की बात स्वीकार की है। यह मामला तब चर्चा में आया जब पुलिस के पास पहुंचे एक व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह इंसानी मांस खा-खा कर तंग आ चुका है। पुलिस को पहले तो लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन जब उसने मारे गए लोगों के अंग, कपड़े और उनसे जुड़ी अन्य चीजें दिखाईं तो पुलिस के होश ही उड़ गए। इस मामले में तीन लोगों को मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि ईसीगोडलवेनी गांव में पिछले दिनों जानेल लाशवेयो नाम की एक युवती लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान उसका केवल धड़ ही बरामद हुआ था। परिजनों और अन्य गांववालों ने समझा कि वह किसी नरभक्षी का शिकार बन गई है। इसके बाद लोग इस घटना को भूल गए। इस बीच पुलिस थाने में आए एक व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह इंसानों का मांस खा-खा कर परेशान हो गया है, तो पुलिस ने पहले तो उस पर विश्वास नहीं किया। जब उसने कटे हुए मानव अंग दिखाए, तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस का ध्यान पिछले दिनों आसपास घटी कुछ विचित्र घटनाओं की ओर गया, जिनमें किसी नरभक्षी ने स्थानीय लोगों को शिकार बनाया था। आरोपी के ठिकाने पर पहुंची पुलिस ने उसके घर के एक बर्तन में रखे मानव कान बरामद किए। जबकि एक सूटकेस में मानव शरीर के कई हिस्से बरामद हुए हैं। इस दौरान जानेल लाशवेयो के खून से सने कपड़े और कुछ अंग भी पुलिस ने बरामद किए। उसके परिजनों ने कपड़े तो पहचान लिए, जबकि अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। हत्यारा महिलाओं के साथ पहले दुष्कर्म करता फिर उन्हें मारकर उनके शव को खा जाता था।
जांच के दौरान पुलिस ने उसके पांच और सहयोगियों को हिरासत में ले कर पूछताछ की। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 300 तक पहुंच गई।
एक हजार की आबादी वाले इस गांव के एक तिहाई लोगों ने इंसानी मांस खाने की बात कबूल की है। ये मांसभक्षी ग्रामीणों को मार कर खा जाते थे या फिर कब्रों में दफनाए गए शवों को निकाल कर खाते थे। वार्ड काउंसलर थेंबनी मजोलो ने बताया कि गांव के हर तीसरे व्यक्ति ने इंसानी मांस खाने की बात स्वीकार की है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिनकी उम्र क्रमश: 22, 29 और 32 साल है। पुलिस प्रवक्ता कैप्टन चार्मेनी ने बताया कि तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और इंसानी अंग रखने का मामला दर्ज किया गया है।
एजेंसी की रिपोर्ट
दक्षिण अफ्रीका का ईसीगोडलवेनी गांव जहाँ हर तीसरा शख्स है नरभक्षी