2 से 4 घंटे तक बढ़ सकता है शेयर ट्रेडिंग का समय

नई दिल्ली, भारतीय शेयर बाजारों में शेयर ट्रेडिंग के समय को बढाने पर विचार हो रहा है। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के मुताबिक देश के टॉप स्टॉक एक्सचेंज दो से चार घंटे तक बढ़ाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों का हवाला देते हुए, न्यूज़ चैनल ने कहा कि स्टॉक एक्सचेंजों को कारोबार के समय का विस्तार 5.30 बजे या 7.30 बजे तक करने के विकल्प पर विचार हो रहा है। बाजार नियामक सेबी ने इस विचार पर बोर्ड में कहा। जुलाई में मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसईआई) ने 5 बजे तक कारोबार के घंटे का विस्तार करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में उसने निर्णय को स्थगित कर दिया। सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को 2009 में 5 बजे तक कारोबार के घंटे का विस्तार करने की अनुमति दी थी। 16 दिसंबर 2009 को बीएसई ने कहा कि वह 9.45 बजे व्यापार शुरू करेगा। अगले ही दिन, एनएसई ने कहा कि वह 55 मिनट पहले कारोबार शुरू कर देंगे। अंत में, दोनों एक्सचेंजों ने 9 बजे से व्यापार करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *