लॉस एंजिलिस, एक्ट्रेस सेलेना गोम्ज़ के एक्स ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर की न्यूड तस्वीरें पोस्ट की गईं। अज्ञात लोगों ने सेलेना का इंस्टाग्राम अकाउंट आज सुबह हैक कर लिया गया और उस पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर की न्यूड तस्वीरें पोस्ट कर दी। ये तस्वीरें उनकी वर्ष 2015 की बोरा-बोरा छुट्टियों के दौरान की हैं। सेलेना और बीबर ने वर्ष 2011 में अपने बीच संबंधों की पुष्टि की थी। कुछ वर्षों बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। इस घटना के बाद उनके अकाउंट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि बाद में उन तस्वीरों को हटाकर अकाउंट को शुरू कर दिया गया। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोमेज़ के 12।5 करोड़ फॉलोवर हैं।
सेलेना गोमेज का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक,एक्स ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें हुईं पोस्ट