विवादित स्थल हिंदुओं को देने से ही खत्म होगा अयोध्या विवाद : रिजवी

लखनऊ,उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल हिंदुओं को दे दिया जाए और नई मस्जिद विवादित स्थल से कुछ दूर मुस्लिम बहुल इलाके में बनाई जाए, तभी इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया इराक और ईरान के शीर्ष मौलवियों की भी यही राय है।
बोर्ड का यह बयान सुप्रीम कोर्ट में आठ अगस्त को पेश किए उसके उस हलफनामे के बाद आया है, जिसमें उसने बाबरी मस्जिद को शिया संपत्ति बताते हुए कहा है कि अयोध्या में मस्जिद को विवादित भूमि से दूर मुस्लिम बहुल इलाके में बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 16वीं शताब्दी की शुरुआत में बाबर के शिया सेनापति मीर बाकी ने मंदिरों के बीच में मस्जिद का निर्माण करा कर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच जिस विवाद की नींव रखी थी, उसे केवल इसी तरह खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा शिया वक्फ बोर्ड नई मस्जिद का नाम बाबर या फिर उसके सेनापति मीर बाकी के नाम पर नहीं रखेगा।
उन्होंने कहा, ‘बोर्ड चाहता है कि मस्जिद का नाम ऐसा हो कि सारे विवादों को ही समाप्त कर दे। उन्होंने कहा कि नई मस्जिद का नाम मस्जिद-ए-अमन रखा जाएगा, जो देश वासियों में सौहार्द का संदेश देगी। रिजवी ने कहा, ‘इराक और ईरान के शीर्ष मौलवियों ने भी यही राय दी है। उन्होंने कहा आज वहां मस्जिद नहीं है, लेकिन विदेशों से आतंकवाद फैलाने के लिए धन हासिल करने वाले मुस्लिम धर्मगुरु इस्लाम की छवि बिगाड़ते हुए इस मामले को तूल देने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *