ग्वालियर, सेल्फी पोस्ट करने के लिए दसवीं कक्षा के 2 छात्रों ने 4 अगस्त को सुशासन एक्सप्रेस के कोच में आग लगाई थी. यह दोनों छात्र जलती हुई ट्रेन के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक में पोस्ट करना चाहते थे. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हुए इन दोनों छात्रों को आरपीएफ ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. इन दोनों छात्रों को बाल संप्रेक्षण गृह मैं न्यायालय का आदेश लेकर भेजा गया है.
झांसी मंडल के वरिष्ठ कमांडेंट आशीष मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इन छात्रों की गिरफ्तारी की सूचना देते हुए घटना का खुलासा किय. पुलिस ने रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रकरण दोनों छात्रों पर दर्ज किया है.
सेल्फी लेने के लिए 10वीं के छात्रों ने सुशासन एक्सप्रेस के कोच में लगाई आग