मासूम बच्चे को पटककर मौत के घाट उतारने के जुर्म में पिता हिरासत में

भिलाई, भिलाई तीन थानांतर्गत ग्राम सोमनी में तडके मिले एक दो वर्षीय मासूम के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने मासूम के पिता जसवंत चौहान को हिरासत में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जसवंत चौहार मिस्त्री का कार्य करता था और नशे का आदि था, वह आये दिन अपनी पत्नी से नशे की हालत में मारपीट करता रहता था। बुधवार को देर शाम काम से लोटने के बाद आरोपी जसवंत चौहान अपनी पत्नी को चिकन रोस्ट और तरी वाला सब्जी बनाने के लिए दो सौ रूपये दिया। पत्नी चिकन लाकर पूरे चिकन को तरी वाला सब्जी बना दी। इस पर जब खाने बैठ कर जसवंत चिकन रोस्ट की जगह तरी वाला चिकन दिया तो जससंत भडक़ गया और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद को विकराल रूप लेते देख जसवंत की पत्नी डिलेश्वरी चौहान अपनी छोटी बहन के साथ अपने मायके अंजोरा चली गई और इस दौरान अपनी दो वर्षीय मासूम पुत्र को भी साथ ले जाने लगी लेकिन जसवंत बच्चे को नही जाने दिया। उसके चले जाने के बाद जसवंत फोन लगाकर फिर पत्नी से झगडा करने लगा।
जब तडके 5 बजे सडक पर इनका पुत्र मृत पडा था और शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। इसकी जानकारी मिलते ही मासूम के दादा ने उसकी शिनाख्त अपना होना बताया और बिलख बिलख कर रोने लगा। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जब उसके पिता जसवंवत से इस बारे में पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाद देने लगा। उसके बाद पुलिस ने जसवंत को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस को अब मासूम के पोस्टमार्ट का इंतजार है, जो आज ही शाम को मिल जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *