स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आया हूं: शाह

भोपाल, शुक्रवार को करीब करीब डेढ़ घंटे की देरी से 12 बजे बैठक स्थल पर पहुंचे भाजपाध्यक्ष शाह का गुस्सा साफ नजर आया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  स्वागत और भाषणों  से  नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मैं मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आया हूं। समय के मामले में पाबंद माने जाने वाले अमित शाह की पहली बैठक डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। स्वागत भाषण के दौरान शाह ने नंदकुमार सिंह चौहान को टोका और कहा कि ज्यादा भूमिका मत बनाइए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही उनका स्वागत कर बैठक शुरू की। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री, मोर्चा के प्रदेध अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक और पार्टी प्रभारी उपस्थित रहे। स्टेट हैंगर और बैठक स्थल पहुंचने के बीच उन्होंने लालघाटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद बड़े तालाब पर पहुंचकर राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली।
कौन हुआ पहली बैठक में शामिल
यह एक संयुक्त बैठक है, संयुक्त बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर गु्रप, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री,प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष,प्रदेश संयोजक प्रकोष्ठ,विभाग प्रकल्प, जिला प्रभारी शामिल हुए हैं।

नरोत्तम के यहाँ भोजन
इधर,भोजनावकाश के समय दोपहर में अमित शाह जनसंपर्क, जलसंसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के निवास पर दोपहर भोज के लिए पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य विशिष्ट लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *