चित्तौडग़ढ़,हाईवे पर रविवार अलसुबह एक टवेरा और ट्राले में हुई टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे की एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोटा के एक ही परिवार के सभी लोग टवेरा गाड़ी से रामदेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले से टवेरा गाड़ी जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 8 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चार लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
टवेरा और ट्राले में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत