जापान ने विरोध के बावजूद चालू किया अगला परमाणु रिएक्टर

तोक्यो, करीब 6 साल पहले हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसे के बाद जनता के कड़े एतराज के बावजूद मंगलवार को जापान की कनसाई इलेक्ट्रिक पॉवर (केप्को) कंपनी ने अपना अगला परमाणु रिएक्टर शुरू कर दिया। कंपनी ने ताकाहामा परमाणु संयंत्र के तीसरे नंबर के रिएक्टर को शुरू कर दिया है और इसी के साथ ही जापान में क्रियाशील परमाणु रिएक्टरों की संख्या पांच तक पहुंच गई है लेकिन अभी भी यहां दर्जनों रिएक्टर बंद पड़े हैं।
यह संयंत्र तोक्यो के फुकूई क्षेत्र में स्थित है। पिछले माह अदालत ने सुरक्षा को लेकर स्थानीय जनता की चिंताओं के बावजूद नंबर चार रिएक्टर को चालू करने को हरी झंडी दी थी। तभी अदालत ने तीसरे नंबर के रिएक्टर को भी चालू करने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि मार्च 2011 में भीषण भूकंप और सुनामी के बाद फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के लगभग तबाह हो जाने के बाद जापान ने अपने सभी पामाणु रिएक्टरों को बंद कर दिया था। अभी केवल कुछ ही रिएक्टर चालू हो पाए हैं। हालांकि प्रधानमंत्री शिंजो आबे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को और शक्तिशाली बनाने के लिए परमाणु ऊर्जा की अनिवार्यता को बेहद जरूरी मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *