कैप्टेन ने सिद्धू का कैबिनेट मंत्री के पद से दिया इस्तीफा किया मंजूर

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू का इस्तीफा आज मंजूर कर लिया। उनके इस्कीफो के मंजूर किए जाने पर विपक्ष ने सिद्धू का ही जुमला चिर-परिचित अंदाज में कहा ठोको ताली। दरअसल, मुख्यमंत्री की ओर से अपना विभाग बदले जाने से नाराज होकर सिद्धू ने अपना इस्तीफा दे दिया था। […]

सिद्धू ने अमरिंदर को सौंपा इस्तीफा कैप्टेन बोले अगर वह अपना काम नहीं करना चाहते, तो मैं कुछ नहीं कर सकता

अमृतसर,पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कहा कि यदि उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू अपना काम नहीं करना चाहते हैं, तो वह कुछ कर नहीं सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री को धान की फसल के अहम सीजन के दौरान काम छोड़कर जाने के बजाय अपने नये विभाग को स्वीकार करना चाहिए था। उन्होंने दोहराया […]

विभाग बदले जाने से नाराज सिद्धू ने एक माह बाद भी नहीं संभाला नए मंत्रालय का कार्यभार

चंडीगढ़, पंजाब के नाराज़ मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग एक महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन कर बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था। कैबिनेट […]

पाकिस्तान करतारपुर साहिब के लिए वसूलेगा शुल्क

अमृतसर, पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले हर श्रद्धालु से पाकिस्तान 20 यूएस डालर (करीब 3127.37) वसूलने की तैयारी में है। हर एक श्रद्धालु से फीस वसूलने का प्रस्ताव है। पाकिस्तान सरकार को आशा है कि कॉरिडोर तैयार होने के बाद हर रोज 7 से 10 हजार श्रद्धालु अलग-अलग जगहों […]

अमरिंदर का हाईकमान को दो टूक सिद्धू और मुझमें किसी एक को चुन ले

नई दिल्ली, भाजपा की चुनावी जीत से विपक्ष में हलचल मच गई है, सबसे बड़ा बवाल तो पंजाब में हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस हार के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है। अब वह उनपर और भी हमलावर हो गए हैं। अमरिंदर ने पार्टी नेतृत्व से दो टूक […]

अमरिंदर बोले मुझे हटाकर पंजाब का सीएम बनाना चाहते हैं सिद्धू

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अब तनातनी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान खुलकर सामने आ रही है। रविवार को कैप्टन ने सिद्धू पर निशाना लगाते हुए कहा कि मेरे और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टिप्‍पणियों का कोई भी युद्ध नहीं […]

अमरिंदर ने पंजाब में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की स्थिति में सीएम का पद छोड़ने का एलान किया

चंडीगढ़, लोकसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मची खींचतान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर राज्य में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिलती है, तो वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा सभी मंत्रियों और विधायकों को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी […]

मोदी को लगता है कि सिर्फ एक व्यक्ति देश चला सकता है, जबकि सच्चाई यह है कि लोग इस देश को चला रहे -राहुल

बरगारी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पंजाब के बरगारी में एक रैली को सबांधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को लगता है कि सिर्फ एक व्यक्ति अकेले देश चला सकता है, जबकि सच्चाई यह है कि लोग इस देश को चला रहे हैं। […]

पित्रोदा का 84 के दंगों पर बयान शर्मनाक, वह देश से माफी मांगे – राहुल

फतेहगढ़ साहिब,लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस बीच सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिख विरोधी दंगों का मामला उठाते हुए सैम पित्रोदा द्वारा की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताया है। वह सोमवार को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अमर सिंह के चुनाव प्रचार के लिए […]

सिख विरोधी दंगों से नहीं जोड़ें राजीव का नाम, अगर आपका नाम कोई गोधरा से जोड़े तो कैसा लगेगा- अमरिंदर

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जोड़ा जाना ठीक नहीं है। यह बिलकुल गलत है। कैप्टन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा अगर कोई आपका नाम गोधरा से जोड़े तो आपको कैसा लगेगा? गौरतलब […]