कांग्रेस का दलित कार्ड, चरण जीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम

चंडीगढ़,कांग्रेस ने पंजाब में वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का निश्चय किया है। उन्हें आज पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया उनके सीएम चुने जाने की जानकारी कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर दी। वह पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। उनके नाम का एलान होने के पहले तक सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम का कयास लगाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी के नाम की वकालत कर उनके नाम को आलाकमान से मंजूरी दिलाई। सूबे की राजनीति में चन्नी को कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोधी माना जाता है। बाद में चन्नी ने राज्यपाल से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह कैप्टन सरकार में मंत्री रहे हैं। उनके चयन को कांग्रेस के दलित कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि सूबे दलितों करीब 20 फीसदी वोट हैं। इसलिए उनका चयन बहुत अहम् है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *