भोपाल में कोरोना से डॉक्टर की मौत,152 नए मरीज मिले, जेल में 11 कैदी कोरोना पॉजिटिव आए

भोपाल,भोपाल में कोरोना से एक रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र जैन की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 10 दिन से वेंटीलेटर पर रखा गया था। काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। इधर, शनिवार को भोपाल में एक बार फिर 152 नए केस सामने आए। इनमें से 11 मरीज जिला जेल के कैदी पॉजिटिव निकले। राजधनी में अब सिर्फ रविवार को ही टोटल लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया जाएगा। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी करते हुए शनिवार के लॉकडाउन के आदेश को रद्द कर दिया। अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू रहेगा।
हेल्थ विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर डॉ.पंकज शुक्ला ने बताया कि 67 वर्षीय डॉ. महेंद्र जैन उनके सीनियर थे। दो साल पहले पहले रिटायर्ड हो गए थे। इधर, उनके भाई डॉ. आरके जैन ने बताया कि गत सोमवार को तबीयत खराब होने पर भैया महेंद्र एम्स दिखाने गए थे। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती कर लिया था। हालत बिगडऩे पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सभी प्रयास करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। लालघाटी में महेंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे। वे 1250 अस्पताल में विभागाध्यक्ष भी रहे। पांच महीने से उन्होंने बैरागढ़ में अपना क्लिनिक भी नहीं खोला था।
भोपाल में नए केस की स्थिति
इधर पीएचक्यू हेडक्वार्टर से एक कर्मचारी, 23 वीं बटालियन से एक जवान, ईएमई सेंटर से दो लोग, जीएमसी से दो मरीजों, एम्स का एक पीजी छात्र, सुविधा विहार कालोनी एयरपोर्ट रोड से दो परिवार में 8 लोग, कल्पना नगर रायसेन रोड से 3, जहांगीराबाद से 3, 1100 क्वार्टर से 4 और वार्ड 13 तलैया मंदिर बैरसिया रोड से 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *