महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण दो लाख के पार,भारत ने कोरोना संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली, भारत में शनिवार को कोरोना संक्रमण के कई रिकार्ड ध्वस्त हुए। संक्रमितों की संख्या में भारत ने रूस को पीछे छोड़ा। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार हो गई। एक दिन में देश में सर्वाधिक मौतें दर्ज़ की गयीं। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में नए संक्रमण का उच्चतम स्तर सामने आया। अभी तक अमेरिका में 27 लाख और ब्राजील में 15 लाख से ऊपर मरीज मिले हैं और यही दोनों देश भारत से आगे हैं।
तमाम प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में एक बार फिर 24 घंटों में 22 हजार 751 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,72,637 पहुंच गई। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 610 लोगों की मौत इस वायरस से हुई। अब तक देश में इस वायरस से 19,279 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है जोकि बढ़कर 4,08,625 पर पहुंच गई है। इसी के साथ देश में रिकवरी रेट 60.80 फीसदी पर बनी हुई है। महाराष्ट्र में शनिवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,000,74 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 7,074 नए मामले सामने आए हैं जो कि एक दिन में आने वाले मामलों का रिकॉर्ड है। वहीं पिछले 24 घंटे में 295 लोगों की जान इस जानलेवा वायरस की वजह से हो गई जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,671 हो गया है। राज्य में शनिवार को 3,395 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और यहां रिकवरी रेट 54.07% है।
तमिलनाडु में 24 घंटे में 4,280 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़‍कर 1,07,001 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 2,214 मरीज ठीक हुए जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60,592 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 65 मरीजों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई जिससे मरने वालों का आंकड़ा 1,450 हो गया।
दिल्ली में 24 घंटे में यहां 2,505 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़‍कर 97,200 हो गई है। राहत की खबर यह है कि दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट पहली बार 70% के पार हो गया हे। अब यह 70.22 फीसदी है। यानी कुल मरीजों में से 70 फ़ीसदी मरीज ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 2,632 मरीज ठीक हुए जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 68,256 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 55 मरीजों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई जिससे मरने वालों का आंकड़ा 3,004 हो गया।
तेलंगाना में 24 घंटे में 1,850 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़‍कर 22,312 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 1,342 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11,537 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 5 मरीजों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई जिससे मरने वालों का आंकड़ा 288 हो गया।
कर्नाटक में 24 घंटे में 1,839 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़‍कर 21,549 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 439 मरीज ठीक हुए जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9,246 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 42 मरीजों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई जिससे मरने वालों का आंकड़ा 335 हो गया।
शनिवार को आंध्रप्रदेश में 765, हरियाणा में 545, मध्यप्रदेश में 307, बिहार में 349, जम्मू कश्मीर में 227, उड़ीसा में 495, पंजाब में 172, केरल में 240, उत्तराखण्ड में 45, गोवा में 108, मणिपुर में 9, हिमाचल प्रदेश में 8, लद्दाख में 3, पांडुचेरी में 80, नागालैण्ड में 24, चंडीगढ़ में 5,दादर हवेली में 37, अण्डमान निकोबार में 3 नए संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *