देश में कोरोना संक्रमण का नया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 14,238 नए मरीज

नई दिल्ली,देश में कोरोना वायरस संक्रमण का नया रिकॉर्ड बन गया है। शुक्रवार को पहली बार 1 दिन में 14238 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं और आज 371 लोगों की मौत हुई, जबकि 10775 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए। इस प्रकार शुक्रवार रात 10 बजे तक 3,90,801 मरीज मिल चुके थे। अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2,11,055 हो गई है।
शुक्रवार को पहली बार 1,76,959 कोरोना वायरस टेस्ट किए गए। इसी कारण संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर आई। शुक्रवार तक 64 लाख 26 हजार 627 लोगों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 3,827 नए मामले आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई। यहां पर अब तक 5,893 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार के यहां 142 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में शुक्रवार को 2,115 मरीज मिले और पीड़ितों की संख्या बढ़कर 54,449 हो गई। 41 नई मौतों के साथ यहां पर मरने वालों की संख्या 666 हो गई है। जबकि 30,271 ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक 49,779 मामले मिल चुके हैं। शुक्रवार को देर रात तक नया आंकड़ा अपडेट नहीं हुआ था। यहां पर 1969 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21,341 ठीक हो चुके हैं।
गुजरात में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 540 नए मामले सामने आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 26,198 हो गई। इनमें से 1619 की मौत हो चुकी है जबकि 18,159 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 809 मामले सामने आए और पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,594 हो गई। इनमें से 507 की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने का कारण टेस्ट की संख्या में वृद्धि भी है। मौत का आंकड़ा भी लगातार तीन सौ से ऊपर आ रहा है। देश में अनलॉक के दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। करीब-करीब सभी जगह लॉकडाउन पूरी तरह हट चुका है। पाबंदियां भी लगातार खत्म होती जा रही हैं। ऐसी स्थिति में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का विस्फोट होने की आशंका बढ़ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्वारंटाइन को लेकर नई दिशा निर्देश जारी किए हैं लेकिन सवाल यह है कि बड़ी संख्या में संक्रमित लोगों के सामने आने के बाद क्वारंटाइन करने के लिए सुविधाएं कहां से आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *