नई दिल्ली/भोपाल/अहमदाबाद, 8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। गुजरात में कश्मकश के बाद देर रात घोषित परिणाम में भाजपा को तीन कांग्रेस को एक सीट मिली। मप्र में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत हुई, वहीं फूल सिंह बरैया की हार हुई। राजस्थान की 3 में से 2 सीटें कांग्रेस के पास गई हैं। पार्टी के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जीते। भाजपा को एक सीट मिली, पार्टी के राजेंद्र गहलोत को जीत मिली। आंध्र प्रदेश की 4 सीटों पर सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को जीत मिली।
झारखंड की दो सीटों में एक झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में गई तो दूसरी सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं, मेघालय में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के डॉ। डब्ल्यूआर खरलुखी ने जीत दर्ज की। झारखंड की दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को जीत मिली।
गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में तीन सीटें बीजेपी के खाते में गईं जबकि एक सीट पर कांग्रेस कब्जा जमाने में कामयाब रही। बीजेपी उम्मीदवार अभय भारद्वाज, रमिलाबेन बारा और नरहरी अमीन चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शक्ति सिंह गोहिल भी राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। लेकिन कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी को हार का मुंह देखना पड़ा।
बता दें कि राज्यसभा की 19 सीटों में आंध्रप्रदेश की चार, गुजरात की चार, मध्यप्रदेश में तीन, राजस्थान में तीन, झारखंड में दो और मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।
-किस राज्य में क्या रही स्थिति
-आंध्रप्रदेश
प्रत्याशी पार्टी जीत/हार
पिल्ली सुभाष चंद्र बोस वाईएसआर कांग्रेस जीत
मोपीदेवी वेंकट रमन्ना वाईएसआर कांग्रेस जीत
अयोध्या रामीरेड्डी वाईएसआर कांग्रेस जीत
परिमाल नाथवानी वाईएसआर कांग्रेस जीत
वर्ला रामैया तेलुगूदेशम पार्टी हार
-मध्यप्रदेश
प्रत्याशी पार्टी जीत/हार
ज्योतिरादित्या सिंधिया भाजपा जीत
सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा जीत
दिग्विजय सिंह कांग्रेस जीत
फूल सिंह बरैया कांग्रेस हार
-राजस्थान
प्रत्याशी पार्टी जीत/हार
केसी वेणुगोपाल राय कांग्रेस जीत
नीरज डांगी कांग्रेस जीत
राजेंद्र गहलोत भाजपा जीत
ओंकार सिंह लखावत भाजपा हार
-झारखंड
प्रत्याशी पार्टी जीत/हार
शिबू सोरेन झामुमो जीत
दीपक प्रकाश भाजपा जीत
शहजादा अनवर कांग्रेस हार
-मेघालय
प्रत्याशी पार्टी जीत/हार
डॉ। डब्ल्यूआर खरखुली एमडीए जीत
कैनेडी खीरीयम कांग्रेस हार
-मिजोरम
मिजोरम की एक राज्यसभा सीट के लिए हुई वोटिंग में एमएनएफ के उम्मीदवार पुके वनलालवेना को जीत हासिल हुई है।
-मणिपुर: मणिपुर में सत्तारूढ़ गठबंधन के नौ सदस्यों के इस्तीफे के कारण स्थिति पेचीदा हो गई है। भाजपा ने यहां की एक सीट पर लीसेम्बा सानाजाओबा को और कांग्रेस ने टी मंगी बाबू को उम्मीदवार बनाया था। यहां भाजपा प्रत्याशी लीसेम्बा सानाजाओबा की जीत हुई।
गुजरात से भाजपा को तीन और मप्र से दो राज्यसभा सीटें, दिग्विजय, सिंधिया जीते