लखनऊ, मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में शुक्रवार को बहुत मामूली सुधार के बावजूद जस की तस बनी हुई है। उन्हें अभी भी वेंटीलेंटर से हटाया नही गया है। मेंदाता अस्पताल के निदेशक डा राकेश कपूर ने शुक्रवार को बताया कि राज्यपाल की हालत में बहुत मामूली सुधार है लेकिन अभी भी उन्हें वेंटीलेंटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक है लेकिन नियंत्रण में है। विशेषज्ञ डाक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुये हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल टंडन के स्वास्थ्य के बारे में विचार विमर्श के लिये संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमान के अलावा किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डाक्टरों से विचार विमर्श किया गया है और उनकी सलाह पर भी अमल किया जा रहा है। 85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राज्यपाल लालजी टंडन की तबियत जस की तस, कई वरिष्ठ डाक्टर सेहत पर रख रहे नजर