गुजरात में कई स्थानों पर भूकंप के झटके, 5.3 की तीव्रता मापी गई लोगों में दहशत

अहमदाबाद, रविवार रात करीब सवा आठ बजे भूकंप के झटके से गुजरात थर्रा उठा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 बताई गई है। भूकंप का केन्द्र कच्छ के भचाऊ के निकट जमीन के नीचे 10 किलोमीटर था। करीब 3 से 4 सैंकड का यह झटका अहमदाबाद समेत राज्य भर में महसूस किया गया। एक ओर कोरोना संकट है और दूसरी ओर राज्यभर में भारी बारिश भी शुरू हो गई। ऐसे में भूकंप के झटके ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। घरों में सामान हिलने और बर्तनों को नीचे गिरता देख लोग अपने अपने घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। 19 साल बाद गुजरात में इतनी तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई है। अहमदाबाद के अलावा राजकोट, जामनगर, भावनगर, सुरेन्द्रनगर, मोरबी, कच्छ, जूनागढ़, पोरबंदर, गिर सोमनाथ, बोटाद, गांधीनगर, पाटन, अरवल्ली, साबरकांठा, बनासकांठा जिलों में भूकंप का झटका महसूस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *