लखनऊ, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत शनिवार रात अचानक बिगड़ने पर आपरेशन करना पड़ा। रविवार को हालत में सुधार के बाद लालजी टंडन अभी आइसीयू में हैैं। राज्यपाल लालजी टंडन को गुरुवार को बुखार और यूरिन की समस्या थी। इस दौरान उन्हेंं सांस लेने में भी परेशानी महसूस हुई। दिक्कत बढऩे पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था ।
शनिवार को जांच में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पाया गया। ऐसे में एंटीबायोटिक की डोज दी गई। संक्रमण कम होने पर बुखार भी हल्का हुआ। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर के मुताबिक रात में राज्यपाल लालजी टंडन के लिवर की जांच की गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हेंं आइसीयू से आपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया। आपरेशन के बाद उन्हें फिर आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में ऑपरेशन हुआ