डॉक्टरों पर पथराव करने वाला आरोपी जेल भेजने से पहले कोरोना पॉजिटिव निकला

जबलपुर, कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर के टाटपट्टी बाखल में पुलिस पर पथराव करने वाले जावेद खान को एनएसए के तहत कार्यवाही करते हुए जबलपुर जेल भेजा गया था, यह तो अच्छा हुआ कि जबलपुर जेल में शिफ्ट करने से पहले जावेद व अन्य तीन आरोपियों को विक्टोरिया अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था, जहां से शनिवार की सुबह जावेद खान की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। जावेद खान की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन सकते में आ गया है। जिसे अब मेडिकल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड भेजा जा रहा है।
बताया जाता है कि जबलपुर जिला, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिन रात एक करके जबलपुर वासियों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जो पीडि़त है उनके इलाज में डाक्टरों की टीम गंभीरता से जुटी हुई है, जिसका नतीजा है कि आज 9 कोरोना पाजिटिव केस में 5 अपने घर पहुंच गए है, अन्य की हालत में भी बेहतर सुधार है, जल्द ही वे अपने घर पहुंच जाएगें, लेकिन इस बीच शासन के आदेशों का पालन करना जबलपुर के लिए कहीं परेशानी का सबब न बन जाए, ऐसा कुछ जबलपुर के साथ हो रहा है।
इंदौर में टाटपट्टी इलाके में पुलिस पर पथराव करने वाले युवकों पर पुलिस ने एनएसए की कार्यवाही की है, इस कार्यवाही की जद में आए इंदौर के जावेद खान व उसके तीन साथियों को जबलपुर जेल स्थानान्तरित किया गया था, जबलपुर जेल में शिफ्ट करने से पहले चारों को विक्टोरिया अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखकर उनके सेम्पल जांच के लिए आईसीएमआर भेजे गए, जहां से शनिवार को जावेद खान की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई।
एनएसए के आरोपी जावेद खान की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कम्प मच गया, जिला प्रशासन के पैरो तले से जमीन खिसक गई, अधिकारियों की पेशानी पर फिर एक बार चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं, क्योंकि इंदौर ने आए इन उपद्रवियों को अब न चाहते हुए भी जबलपुर में रखना होगा, मेडिकल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भरती करके इलाज करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *