बेलगढा में डबल मर्डर,,, सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

ग्वालियर, जिले के डबरा थाना क्षेत्र में स्थित बेलगढा गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद पर परिवार के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है जानकारी के अनुसार डबरा थाने के बेल गढ़ा में रहने वाले अमर सिंह रावत पेशे से किसान हैं! पास में ही उनका छोटा भाई गिरवर रावत भी रहता है शनिवार की सुबह दोनों भाई खेत पर काम कर रहे थे तभी उनके ही परिवार के बटोली रावत गब्बर रावत पुष्पेंद्र रावत खेरू रावत धर्मेंद्र रावत अरविंद रावत तथा पहलवान रावत ने एक राय होकर अमर सिंह तथा उसके छोटे भाई गिरवर रावत पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर भाग गए! घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ गए और दोनों घायलों को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गए और दोनों मृतकों के शव पीएम के लिए भेज आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है! प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों का 2 दिन पहले ही खेत पर मिट्टी डालने को लेकर मृतक तथा उसके भाई से विवाद हो गया था जिसके चलते आज उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों भाइयों की हत्या कर दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *