मेरठ में बहन के प्रेम प्रंसग से नाराज भाई ने बहन के प्राइवेट पार्ट में गोली मार कर की हत्या

मेरठ,कहते है प्यार करने की न तो कोई उम्र होती है, और न ही कोई सीमा। जब एक लड़का या लड़की किसी से प्यार करते हैं,तब उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता है। दिखाई देता हैं, तब बस एक-दूसरे का उम्र भर का साथ। इतिहास गवाह है कि प्यार करने वालों की राह आसान नहीं होती। कुछ प्रेम कहानियों में कभी परिवार आ जाता है, तब कभी समाज, कभी जाति, धर्म, समुदाय की विभिन्नता के कारण प्यार की बली दे दी जाती है। एक ऐसी ही प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत शनिवार को मेरठ में कर दिया गया।
मेरठ से ‘ऑनर किलिंग’ की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में लड़की की उसी के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के अनुसार हत्या को इसकारण अंजाम दिया गया, क्योंकि लड़की एक लड़के से प्यार करती थी और उस लड़के से फोन पर बात करती थी। लड़की का प्यार करना दबंग घरवालों को पसंद नहीं आया और लड़की को मौत के घाट उतार दिया। 11वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की अपने ताउ के घर आई थी, घरवालों को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी,तब परिवार आगबबूला हो गया और लड़की के चचेरे भाई ने लड़की के प्राइवेट पार्ट पर गोली मार दी। भाई के द्वारा प्राइवेट पार्ट पर गोली मारने की शर्मशार कर देने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के ताऊ,ताई और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। लड़की के प्रेमी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ चल रही हैं। एसपी देहात अविनाश कुमार पांडे ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र में शनिवार को देर रात 12 बजे के आस-पास घटना की जानकारी मिली। जानकारी में पुलिस को बताया गया कि एक 19 साल की लड़की को जाघों के बीच में गोली मारी गई है। लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। घटना स्थल पर एक फॉरेंसिक टीम भेजी गयी, जहां से पता चला की गोली मारने के बाद घर से खून को साफ करने की कोशिश की गई थी। एसपी ने बताया कि इसके बाद जब लड़की के भाई से सख्ती से बात की गई तो उसने सच उगल दिया। फिलहाल मृत लड़की का परिवार पुलिस हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *