सीए ने दशक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का कोहली को बनाया कप्तान भारत से धोनी, विराट और रोहित वन डे टीम में शामिल

सिडनी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस दशक की अपनी सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेट टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली को शामिल किया है। इस टीम की कप्तानी के साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी धोनी को सौंपी गयी है। सीए ने दशक की सर्वश्रेष्ठ टीम 2010 से 2019 तक के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर तय की है। सीए ने इस टीम में रोहित को सलामी बल्लेबाज जबकि विराट को उनके पसंदीदा नंबर तीन स्थान पर ही रखा है। धोनी इसमें कप्तान के साथ ही विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। धोनी को यह जिम्मेदारी उनके अब तक के बेहतरीन रिकार्ड को देखकर दी गयी है। धोनी की ही कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों ट्राफियां जीती हैं। इधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने दशक की अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम की कमान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दी है। इस टीम में विराट एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। मध्य क्रम में विराट के अलावा टीम में इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को जगह मिली है। इसके साथ ही न्यूजींलैड के कप्तान केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी मध्यक्रम में ही रहेंगे। इसमें छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और इसके बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स उतरेंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को मिली है। टीम में एकमात्र स्पिनर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन को रखा गया है। इससे पहले सीए ने अपनी सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय टीम में भी विराट को मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया था हालांकि एकदिवसीय टीम की कप्तानी भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी को सौंपी गयी है।
सीए टेस्ट टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, एबी डिविलियर्स, बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड, नाथन लायन, जेम्स एंडरसन।

इस टीम में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित के साथ दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला उतरेंगे। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन और जोस बटलर मध्यक्र में तीसरे से छठे स्थान पर रखें गये हैं। धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के राशिद खान, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के पास रहेगी।
सीए की इस दशक की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय टीम इस प्रकार है: महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, राशिद खान, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *