रायपुर,छत्तीसगढ़ की राजधानी की नगर निगम के चुनाव में कभी कांग्रेस बाजी मारती नज़र आईं तो कभी भाजपा। शुरुआत में भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। इसके बाद कांग्रेस ने जोर दिखाया। लेकिन फिर भाजपा आगे निकल गई। अंतिम परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। अब तक 70 सीटों वाली रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के 31 पार्षद प्रत्याशी विजयी होने की स्थति नज़र आ रही है तो भाजपा के 32 प्रत्याशियों ने कमल खिलाने की उम्मीद जगाई है। जनता कांग्रेस को दो स्थानों पर सफलता मिलती नज़र आ रही थी।लेकिन बाद में वह एक सीट पर पिछड़ गई। जबकि 06 सीटों पर अन्य कब्जा जमाने दमखम दिखा रहे हैं।। प्रदेश के अधिकांश नगरीय निकायों में मिली शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत को भूपेश बघेल सरकार के काम पर जनता की संतुष्टि की मुहर बताया है।
रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में रहा कांटे का मुकाबला