लखनऊ, योगी सरकार ने 15 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें मथुरा, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी आदि जिले शामिल हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की जारी सूची के अनुसार केंद्र से आये इंतजार कर रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बनाया गया है, जबकि प्रमुख सचिव शहरी नियोजन एवं पीडब्ल्यूडी नीतिन रमेश गोकर्ण के पास सिर्फ पीडब्ल्यू विभाग ही रहेगा। इसी तरह प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय आर भूसरेड्डी को प्रमुख सचिव आबकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, जबकि प्रमुख सचिव आबकारी व वन एवं पर्यावरण कल्पना अवस्थी के पास अब केवल प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण का ही प्रभार रहेगा।
इसी तरह एमडी पीसीएफ डा. अरविंद कुमार चैरसिया को नगर आयुक्त मेरठ, नगर आयुक्त मेरठ मनोज कुमार को झांसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। सीडीओ आगरा रविन्द्र कुमार मन्दर को नगर आयुक्त वृंदावन-मथुरा बनाया गया और वृंदावन-मथुरा के नगर आयुक्त समीर वर्मा को वेटिंग में डाला गया है। अपर निदेशक सूडा विनय कुमार सिंह को विकास प्राधिकरण हापुड़-पिलखुआ का वीसी पद पर तैनात किया गया, जबकि वीसी हापुड़ रहे आलोक सिंह को अपर निदेशक सूडा लखनऊ के पद पर तैनात किया गया। इसी क्रम में विशेष सचिव चिकित्सा व अपर निदेशक एसजीपीजीआई ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का वीसी तैनात किया गया है। जीडीए के वीसी अमित कुमार बंसल को विशेष सचिव चिकित्सा व अपर निदेशक एसजीपीजीआई, जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह अब सिर्फ जिलाधिकारी इलाहाबाद रहेंगे, जबकि वीसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के पद पर टीके शिबु को और विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ए दिनेश कुमार गोरखपुर प्राधिकरण के नए वीसी होगें। इसी क्रम में निदेशक सूडा उमेश प्रताप सिंह को वाराणसी का विकास प्राधिकरण का वीसी के पद पर तैनात किया गया है।
यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, देवेश चतुर्वेदी को आवास एवं शहरी नियोजन की जिम्मेदारी