EOW ने अपनों को उपकृत करने विधायक निधी बाटने के मामले में पूर्व मनोनीत विधायक लोबो के खिलाफ जांच शुरु की

जबलपुर, एंग्लो इंडियान समुदाय के प्रतिनिधित्व के नाम पर दो बार मानोनीत विधायक रह चुकीं लॉरेन बी लोबो के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने शिकातय दर्ज कर जांच शुरु कर दी है अभी एफआईआर नहीं हुई है। पूर्व विधायक पर अनुचित तरीके से विधायक निधी के साथ-साथ सुरक्ष अनुदान के दुरुपयोग का आरोप है। दो बार विधायक रह चुकीं मैडम लोबो पर 25 करोड़ रुपए से अधिक की अनियमितता का आरोप है। अधिकतर मामलों में लोरेन बी लोबो के बेटे, बेटी, रिश्तेदार सहित करीबियों को व्यक्तिगत रूप से या फिर संस्था के नाम पर लाभ दिया गया है।
गौरतबल है कि लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के प्रदेश सचिव सौरभ नाटी शर्मा में विधायक लोरेन बी लोबो के खिलाफ प्रेस वार्ता कर आरोप लगाए थे। इस दौरान शर्मा ने विधायक निधि से अपनों को उपकृत करने संबंधी दस्तावेज भी मीडिया को सौंपे थे। आरोपों में यह कहा गया था कि विधायक ने अपने करीबियों, रिश्तेदारों और बेटे-बेटी को लाभ पहुंचाया है। विधायक के बेटे एलजी लोबो के स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों को स्वेच्छानुदान से पेमेंट करने की बात भी कांग्रेस सचिव ने कही थी।
इन पर शिकंजा
पूर्व मनोनीत विधायक लोरेन बी लोबो के बेटे एलजी लोबो, बेटी लीन डिलायमा की संस्था नोबल वूमन फोरम, विनिंग एक्सप्रेशन, जेम्स एसोसिएशन, लाभ उन्नयन, क्रिश्चयन मिशन, सरगम संगीत सेंटर, स्टार क्रिकेट क्लब, सनराइज फुटबाल को जारी की गई राशि की जांच ईओडब्ल्यू कर रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विधायक के नाती समायरा, नातिन एवं रिश्तेदार मंजरी तली, एडवर्ड डिलायमा की संस्थाओं को कितना लाभ पहुंचाया गया है।
सत्य की जीत हुई
कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ शर्मा और नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने ईओडब्ल्यू में जांच शुरु होने पर कहा है कि यह सत्य की जीत हुई है। सौरभ शर्मा ने कहा कि अप्रेल माह में ही कांग्रेस ने इस मामले को उजागर किया था। विधायक निधी को दुरुपयोग कर अपनो को उपकृत किया गया है। ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज होने से हमारे आरोपों की प्रमाणिकता बढ़ गई है।
इनका कहना
पूर्व मनोनीत विधायक लोरेन बी लोबो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाये जायेंगे तो एफआईआर दर्ज कर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
राज्यवर्धन माहेश्वरी, ईओडब्ल्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *