मुंबई,सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। सुष्मिता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। 21 मई को सुष्मिता सेन को यह पुरस्कार मिले 25 साल हो गए हैं। इसी मौके पर सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उन्हें बेहद क्यूट सरप्राइज दिया है। इस सरप्राइज में सुष्मिता की बेटियां रेनी और अलीशा भी शामिल थीं। पूरी फैमिली ने मिलकर इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया।
सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता केक काट रही हैं और बाकी सभी लोग उन्हें विश कर – ‘हैप्पी ट्वेंटी फिफ्थ टू यू। सुष्मिता सेन ने इस दौरान सिर पर क्राउन लगाया है। वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कहा- माय सेलिब्रेशन!!! इस सरप्राइज के बारे में मुझे कुछ अंदाजा नहीं था।” वीडियो में रोहमन शॉल, प्रीतम शिखरे, नूपुर शिखरे, बेटियां रैनी और अलीशा नजर आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन और रोहमन अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सुष्मिता ने स्पेशल विजिट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सुष्मिता ने गोल्डन टेम्पल में मत्था टेका, वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु की फतेह। आप को बहुत सारा प्यार, शुक्रिया।
सुष्मिता सेन लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि, वह एड फिल्म और तमाम इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। सुष्मिता ने 1996 में दस्तक के जरिए बॉलीवुड में अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। उन्होंने हिंदुस्तान की कसम, बीवी नं। वन, आंखें, मैं हूं न जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है।
बेटियों और रोहमन के साथ सुष्मिता ने मनाई मिस यूनिवर्स खिताब जीतने की 25 वीं सालगिरह