मुंबई में कोस्टा क्रुझ का स्वागत, मालदीव तक कर सकेंगे नौकाविहार

मुंबई,युरोप की मशहूर कोस्टा क्रुझ कंपनी ने भारत में तीसरी बार कोस्टा रिवेरा समेत नौकाविहार शुरू करने जा रही है। आज मुंबई में इस जल प्रवास का अंतरराष्ट्रीय क्रूझ टर्मिनस पर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इस क्रुझ का स्वागत किया गया। इस दौरान शालेय शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, जलसंपदा राज्यमंत्री विजय शिवतारे, इटली के राजदूत स्टिफानिया कोस्टान्जा, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटीया, परिवहन एवं बंदरे विभाग के प्रधान सचिव आशिष कुमार सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

इस दौरान कोस्टा निओ रिवेरा यह जहाज मुंबई से मालदिव तक कोचीन मार्गे से प्रवास पूरा करने की घोषणा की गई। यह नौकाविहार 8 दिसंबर से 16 मार्च 2019 तक होगा। इस जहांज में प्रशस्त एवं बुनियादी (पायाभूत) सुविधाएं उत्तम होने से यहाँ पर बड़े कार्यक्रम भी सहजता से संपन्न हो सकते है। क्लासिक क्रूझ में 654 केबिन है और उसमें पर्यटकों के लिए समंदर का नजारा देख सके ऐसी निजी बाल्कनी जैसी सुविधाएं है। यहाँ के 1 हजार 700 अतिथियों की सेवा में तकरीबन 670 चालक दल उपलब्ध है। इसके अलावा कसिनो, थिएटर, डिस्को बॉलरूम, ग्रँड बार, मॅजिक शो समेत कई मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध है। यह क्रूझ पिछले तीन साल से नौकाविहार करनेवाले अतिथियों को उत्तम सेवा प्रदान कर रहा है। कोस्टा क्रुझ के कारण विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र की ओर आकर्षित होने में भी मदद होगी। आज मुंबई में आए इस क्रुझ का पारंपरिक पद्धति से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *