सोनिया के दामाद वाड्रा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली और बेंगलुरु में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है।प्रवर्तन निदेशालय ने रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लिए जाने की जांच के संबंध में वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर छानबीन की कार्रवाई की।
अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी की यह कार्रवाई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों, बेंगलुरू में की गयी। यह कार्रवाई विदेश में जमा की गयी संपत्तियों से भी जुड़ी है। प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि वाड्रा के सहयोगियों के खिलाफ छानबीन की कार्रवाई रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लेने के संबंध की गयी है।
दिल्ली में वाड्रा के वकील ने आरोप लगाया, ‘ प्रवर्तन निदेशालय ने स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के हमारे लोगों को अंदर बंद कर दिया है। वे किसी को भी अंदर जाने नहीं दे रहे हैं। क्या यह नाजीवाद है? क्या यह जेल है?’ वकील ने आगे कहा कि साढ़े चार साल हो गए हैं और उन्हें कुछ भी नहीं मिला है। अब वे हमें बाहर रखकर सबूत गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *