29 IPS एवं 14 PPS समेत 43 पुुलिस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 29 और 14 प्रान्तीय पुलिस सेवा(पीपीएस) समेत 43 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन तबादलों में 14 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह को झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि सीबीसीआईडी लखनऊ से में तैनात पुलिस अधीक्षक मिर्जामंजर बेग को इसी पद पर ललितपुर तैनात किया गया, लखनऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. सुनील गुप्ता को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पीटीएस मेरठ में तैनात पुलिस अधीक्षक पूनम को लखीमपुर-खीरी भेजा गया जबकि जबकि देवरिया में तैनात पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेंद्र बहादुर को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रयाराज में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को रायबरेली का पुलिस अधीक्षक जबकि बांदा में तैनात पुलिस अधीक्षक एस आनंद को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेजा गया है।
झांसी में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह एटीएस लखनऊ भेजा गया है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर को और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। लखीमपुर-खीरी के पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा को चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सेनानायक के पद पर भेजा गया है। बलरापुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव को इसी पद पर ईओडब्ल्यू लखनऊ, मऊ के पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह को इसी पद पर फायर सर्विस लखनऊ और रायबरेली की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह को 32वीं पीएसी लखनऊ में सेनानायक के पद पर भेजा गया है।
इनके अलावा देवरिया के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को बांदा ,वाराणसी के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, बरेली से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतीश कुमार को बाराबंकी, उत्तरी गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक महराजगंज जबकि महराजगंज के पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश को गोण्डा भेजा गया है। गोण्डा के पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह को इसी पद पर लखनऊ अभिसूचना मुख्यालय में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *