शिवराज प्रदेश का अतीत हैं और अरूण भविष्य : राहुल गांधी

नसरूल्लागंज,बुधनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव के समर्थन में आज नसरूल्लागंज के दशहरा मैदान में सम्पन्न ऐतिहासिक आमसभा से अभिभूत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री और इस निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान पर बडे राजनैतिक हमले बोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में उनके परिजनों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान 15 वर्षो से मुख्यमंत्री है। दिल्ली में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है। देश और प्रदेश के मौजूदा हालातों को आप सभी जानते है। अब यहां ऐतिहासिक लडाई होगी। उन्होंने बुधनी के चुनाव परिणामों को प्रदेश का अतीत (शिवराजसिंह चौहान) और भविष्य अरूण यादव को बताया। गांधी ने कहा कि अरूण जब मेरे पास दिल्ली आया तो मैने उनसे कहा देखो तुम्हे शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ना है। तुम कांग्रेस के प्रत्यासी हो तुम्हे जिस व्यक्ति के खिलाफ लड़ना है वह 15 वर्षो से प्रदेश का मुख्यमंत्री है। बस इस बात का ध्यान रहे कि तुम्हे नफरत से नही प्यार से चुनाव लड़कर जीत कर आना है। अरूण ने मात्र दो सेकण्ड में इस बात की हामी भर दी। मैने सोचा कि अरूण ने दो सेकण्ड में मेरे निर्देश का उत्तर कैसे दे दिया। शायद अरूण की उर्जा और मध्यप्रदेश की जनता का प्यार है। जो आज यहां ऐतिहासिक आम सभा हो रही है। इस सभा से यह स्पष्ट भी हो गया कि अरूण ने चुनाव लड़ने के लिए क्यों हां कहा था। जनता का प्यार उसके साथ है। गांधी ने आगे कहा कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी सिर्फ वायदे करते है और उनका अनुसरण शिवराज जी मध्यप्रदेश में करते है। अब तक प्रदेश की जनता से उन्होंने 20 हजार घोषणाऐं की है। उनके वायदों और दावों का क्या हुआ? श्री गांधी ने पुन: दोहराया की मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर प्रत्येक किसानों का कर्जा माफ होगा इसे दुनिया कोई ताकत नही रोक सकती है। बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर करने के लिए युवाओं के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट डालकर जिला और ब्लाक स्तर तक उसका जाल बिछाऐंगे। और उन प्लांटो से जहां किसानों को उचित दाम मिलेंगा । वही उनके बेटे बेटियों को रोजगार भी मिलेगा। यूपीए सरकार ने किसानों को 72 हजार करोड के कर्ज रूपयों की माफी की थी । हम भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आये जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख था कि जिस किसान की जमीन सरकार अधिग्रहित करेंगे उसे 4 गुना भूमि का मुआवजा देंगे, समय सीमा में यदि उद्योग नही लगे तो जमीन वापस किसानों को दे दी जाएगी। मध्यप्रदेश में किसानों की सर्वाधिक जमीन छीनी जाती है। श्री गांधी ने बताया कि जब मै किसानों के दर्द को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनके आफिस मे मिलने गया और मैने प्रधानमंत्री से कहा कि आपने सिर्फ 15 पूंजीपतियों का 3 लाख 50 हजार करोड रूपयों का कर्ज माफ कर दिया है। उन्होंने कोई जवाब नही दिया । गांधी ने कहा कि नोट बंदी करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा था कि इससे काला धन वापस आएगा। जबकि काले धन वाले अनिल अंबानी, विजय माल्या, नीरव मोदी, और मेहुल चौकसी जैसे लोग जनता का सफेद धन नोटबंदी के बाद खा गये और अपना काला धन सफेद करने में सफल हो गये। सभा में मौजूद महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारी बहनों ने जो धन बचत करके संजो रखा था वह भी नोट बंदी में खत्म हो गया। महिलाओं से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों को कई घंटो तक नोट बंदी के बाद बैंको के बाहर लाईन में लगना पडा । क्या आपने कभी उन लाईनों में काले धंधे करने वाले अनिल अंबानी ,विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसे को खडे होते देखा था? पहले नरेंद्र मोदी ने 2014 में एक नारा दिया था ”अच्छे दिन“ तो जनता कहती थी ”आऐगे”, अब देश में नारा चल रहा है ” चौकीदार” तो जनता कह रही है ”चोर है” ! रफाल डील का भी उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 526 करोड के विमान को 1600 करोड में खरीद कर नरेंद्र मोदी जी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड रूपयों का लाभ दिलवाया है। क्योंकि उस पर 45000 करोड रूपयों का कर्जा है। नरेंद्र मोदी जी बताऐं कि जब हवाई जहाज के निर्माण से अनिल अंबानी का कभी भी, काई भी संबंध नही रहा है। तो प्रधानमंत्री से नियम विरूद्ध जाकर अंबानी के पक्ष में फ्रांस से करार क्यो ,कैसे और किसलिए किया। इसीलिए देश कह रहा है चौकीदार चोर है। श्री गांधी ने कहा कि कुछ दिनों पहले इंदौर में मैने गलती से पनामा प्रकरण में शिवराज जी के लड़के का नाम ले दिया। मै कनयूज इसलिए हुआ कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में इतना भ्रष्टाचार हुआ है कि गलती से मेरे मुह से मुझसे शिवराज जी के पुत्र का नाम निकल गया । उन्होंने एक मिनट के भीतर मेरे खिलाफ मानहानि का दावा लगाने की घोषणा कर दी। मै शिवराज जी से पूछना चाहता हूं कि व्यापम , ई टेण्डरिंग , मिड डे मिल, और रेत के अवैध उत्खनन को ले कर मेरे द्वारा लगाये गये आरोपों के बाद आप मानहानि का प्रकरण लगाने की बात क्यों नही कर रहे हैं। याने दाल में कुछ काला तो जरूर है, सारा प्रदेश अब यह समझ रहा है? श्री गांधी ने यह भी कहा कि शिवराज जी मध्यप्रदेश का किसान मंदसौर के गोलीकाण्ड को भूलने वाला नही है। अब उसने निर्णय ले लिया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को जिताना है और इस निर्णय में प्रदेश की असुरक्षित महिलाऐं और नौजवान भी शामिल है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव से भी कहा कि शिवराजसिंह चौहान ने 15 वर्षो में बहुत से गलत काम किये है जिसे हमे नफरत से नही अच्छे शब्दों से जनता के बीच जाना चाहिए। क्योंकि प्रधानमंत्री का भाषण जिस स्तर से हो रहा है उसे भी देश सुन रहा है। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बुधनी का विकास देखना चाहता था यहां कि हरियाली को देखना चाहता था किंतु निराश हो गया। छिंदवाडा में जब विकास हो सकता है तो 14 वर्षो में शिवराजसिंह चौहान बुधनी का विकास नही कर पाए। क्योंकि प्रदेश में झूठ, लूट और फरेब की सरकार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *