मामा की ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में फर्जी निवेश – सुरेजवाला

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को ऑपरेशन क्लीन बोल्ड में प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया। रणदीप सिंह सुरेजवाला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि – शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश के ढांचे को “झूठी शानोशौकत”, “भष्टाचार” और “बंदरबांट के खेल” की भेंट चढ़ा डाला। शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ अपनी “झूठी प्रसिद्वि में निवेश किया और औद्योगिक विकास को गर्त में घकेल दिया।
उन्होंने कहा कि मामा सरकार “शिवराज सरकार” ने वर्ष 2007 से 20016 तक “ग्लोगल इन्वेस्टर्स समिट” के नाम से एक घोखे और फरेब की बुनियाद रखी। सैकड़ों करोड़ रुपये विज्ञापनों पर लुटाए, लाखों करोड़ के झूठे और फर्जी ‘मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ पर दस्तखत किए, पर मध्यप्रदेश को ‘औद्योगिक निवेश’ के नाम पर मिला कोरा विश्वासघात।
पकड़ा गया 17,49,739 करोड़ रु. का ‘मामा का झूठ’
सुरेजवाला ने कहा कि शिवराज सरकार के मुताबिक वर्ष 2007 से लेकर 2016 तक कुल 12 इन्वेस्टर्स मीट में मामा सरकार ने 6,821 निवेश के प्रस्तावों का झांसा मध्यप्रदेश के सम्मुख परोसा और कुल 17,49,739 करोड़ रूपये के औद्योगिक निवेश के झूठे सब्जबाग दिखाकर अपनी प्रसिद्धी का ढोल पीटा। समूचे मध्यप्रदेश को धोखा दिया। निवेश के प्रस्ताव न तो ज़मीन पर आए और न ही लागू हुए। विशेषज्ञांे के मुताबिक इन इन्वेस्टर्स मीट के 17,49,739 करोड़ के निवेश के प्रस्तावों में से 50,000 करोड़ का निवेश भी जमीन पर नहीं आ पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *