नई दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की कल बैठक बुलाई गई है,जिसमे छत्तीसगढ़ के टिकटों पर मंथन किया जायेगा। संसदीय बोर्ड से नाम तय होने पर कल देर शाम तक भाजपा की पहली लिस्ट आने के आसार हैं। काबिलेगौर है छत्तीसगढ़ की चुनाव समिति ने दो दिन पहले ही सभी 90 सीटों पर रायशुमारी के बाद अधिकांश सीटों पर पैनल बनाकर भेजा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह कल दिल्ली आये थे। आज दिन भर भाजपा नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों पर अलग-अलग चर्चा होती रही। पहले रमन और सौदान सिंह और फिर सरोज पांडेय के बीच बातचीत हुई उसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अमित शाह के घर पहुंचे जहाँ एक-एक बार हर सीट पर अलग से चर्चा की गई,सूत्रों ने कहा बस्तर संभाग की सीटों पर अधिक माथापच्ची की जा रही है,जबकि बिलासपुर की कुछ सीटों पर नेताओं में आपसी सहमति नहीं हो प् रही है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है करीब 20 से 22 सीटों को पैनल के साथ केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जायेगा उसके बाद ही एक नाम तय होंगे सम्भावना है कि पार्टी की पहली सूची कल देर शाम आएगी जिसमें करीब 35 से 40 स्थानों के उम्मीदवार घोषित किये जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कल आएगी