हरदोई,जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार की उधार का पान मसाला न देने पर पिता-पुत्रों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार ग्राम जलालपुर निवासी वेदनाथ (58) पुत्र चक्कर की घर के बाहर परचून की दुकान है। परिजनों ने बताया कि बीती देर शाम गांव निवासी सोनू पुत्र दर्शन दुकान पर पान मसाला लेने के लिए आया था। जब उसने पान मसाला के रुपये उधार करने की बात कही तो उन्होंने देने से मना कर दिया। जिसके बाद सोनू नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इससे विवाद बढ़ गया और सोनू वेदनाथ को पीटने लगा। मारपीट होते देख सोनू के पिता और भाई भी मौके पर पहुंच गए और फिर तीनों मिलकर उसे पीटने लगे। पिटाई से वेदनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पान मसाला उधार नहीं दिया तो दुकानदार को मार डाला