अलीगढ़, सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) पंपों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द जिले में सीएनजी पंपों की सौगात मिलने वाली है। एक साथ 13 पंप खोले जाएंगे। तेल कंपनियों की तरफ से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए जिला पूर्ति विभाग के पास प्रस्ताव आ चुके हैं। प्रशासन ने पड़ताल शुरू कर दी है। अलग-अलग विभागों की रिपोर्ट मांगी है। डीएम की मुहर के बाद एनओसी दे दी जाएगी। फिर तेल कंपनियां इन्हें शासन से तय कंपनी के लिए भेज देंगी।
इस समय जिले में एक भी सीएनजी पंप नहप है, जिससे लोगों को दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी नोएडा, दिल्ली आदि प्रमुख शहरों से आने वाले वाहन चालक झेलते हैं। उन्हें सीएनजी न मिलने से वापस लौटना पड़ता है।
जिलेभर से कुल 13 प्रस्ताव आए हैं। खैर तहसील में तीन, इगलास में एक, अतरौली में एक व अन्य आठ पंप कोल तहसील के हैं। कोल तहसील में सभी पंप शहरी इलाके में हैं। अन्य तेल कंपनियां भी पंप खोलने की इच्छुक हैं, लेकिन उनके प्रस्ताव अभी आपूर्ति विभाग तक नहप आए हैं।
एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव
अलीगढ़ को जल्द एनसीआर में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए एडीए ने पिछले साल प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा था। वहां से केंद्र को भेजा जा चुका है। जल्द इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने सीएनसी पेट्रोल पंप खोलने की स्वी.ति दी है।
आइओसी ने भेजे प्रस्ताव
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि आइओसी की तरफ से 13 सीएनजी पंपों के लिए प्रस्ताव आए हैं। एनओसी के लिए संबंधित विभागों को लिखा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने पर डीएम की तरफ से एनओसी जारी कर दी जाएगी।
दिल्ली, मथुरा नहप जाएंगे अलीगढ़वासी, खुलेंगे 13 सीएनजी पंप