केंद्रीय कैबिनेट ने भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी

भोपाल,भोपाल-इंदौर के बहुप्रतिक्षित मेट्रो प्रोजेक्ट को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट को इसे मंजूरी दी गई। 14441 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को 4 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुल लागत का 20-20 प्रतिशत खर्च केंद्र-राज्य खर्च करेंगे, जबकि 60 प्रतिशत राशि कर्ज ली जाएगी। इंदौर मेट्रो पर 7 हजार पांच सौ करोड़ की लागत आएगी। चुनाव से पहले शिवराज सरकार मेट्रो का भूमिपूजन किए जाने की उम्मीद है।
कैसी होगी भोपाल मेट्रो
27.87 किमी लंबाई
6 हजार 941 करोड़ खर्च
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुशी जताई। उन्होंने लिखा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इंदौर और भोपाल के लिए मेट्रो रेल को स्वीकृति दे दी। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री व मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *