प्रियंका वाड्रा ने देखा अपना नया आशियाना, नवरात्रि में करेंगी गृह प्रवेश

शिमला,पिछले दिन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा अपने आशियाने के निर्माण की प्रगति देखने शिमला पहुंची। तीन बार टूटने के बाद उनका आशियाना अब बन कर लगभग तैयार है। अब केवल उसे अंतिम टच दिया जाना बाकी है। माना जा रहा है कि प्रियंका नवरात्रि में गृह प्रवेश कर सकती हैं। सोमवार को शिमला पहुंची प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को बंगले के आर्किटेक्ट के साथ घर का निरीक्षण किया। प्रियंका आने वाली नवरात्रि या फिर दीपावली पर बंगले में गृह प्रवेश कर सकती हैं। इससे पहले प्रियंका तीन बार बंगले को तुड़वा चुकी हैं। बंगले को फाइनल टच देने का काम चल रहा है। शिमला में बन रहा प्रियंका का आशियाना निर्माण की शुरूआत से ही विवाद में रहा है। उन पर धारा 118 की अवेहलना का आरोप भी लग चुका है। प्रियंका के अपना यह घर पहाड़ी शैली में तैयार किया है। इसकी छत पर पहाड़ी स्लेट का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *