टीआई रमेश डांडे लाईन अटैच,दुष्कर्म का मामला दर्ज

ग्वालियर,यहां के सिरौल थाना में पदस्थ प्रभारी रमेश डांडे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज दर्ज होने के बाद ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने टीआई रमेश डांडे को लाइन अटैच कर दिया है। गौरतलब है कि पीडीत महिला ने आरोप लगाए है, कि टीआई ने गुना कोतवाली में पदस्थ रहते हुए वर्ष 2012 में उसके साथ संबंध बनाए और पांच साल तक उसका दैहिक शोषण किया। पीड़ित महिला ने कैंट थाने में एक माह पहले शिकायती आवेदन दिया था आवेदन को गुना पुलिस ने जांच में ले लिया था। इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत ग्वालियर आईजी अंशुमान यादव से की। आईजी के निर्देश के बाद कैंट थाना पुलिस ने टीआई रमेश डांडे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शिकायती आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि 2012 में जुलाई में सावन के पहले सोमवार को उसके पति को तत्कालीन सिटी कोतवाली टीआई रमेश डांडे ने जुए के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसकी जमानत कराने के नाम पर पैसे लेकर आने को कहा। इसी दौरान महिला का मोबाइल नंबर उन्होंने ले लिया और कहा कि मैं तुम्हारे पति को छोड़ रहा हूं, लेकिन जब बुलाऊंगा, तब आपको आना पड़ेगा। पीडीता का आरोप हे कि इसके बाद टीआई लगातार उसका दैहिक शोषण करते रहे। पीडीता का यह भी आरोप है कि आरोपी टीआई ने उसे डराया था कि उसके खिलाफ अगर किसी से कुछ कहा, तो अच्छा नहीं होगा। वही एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने टीआई रमेश डांडे को लाइन अटैच कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *