अभनपुर में 345 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड मुख्यालय में प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा में करीब 345 करोड़ रूपए के 556 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियांे को विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत करीब 11 हजार हितग्राहियों को कुल साढ़े 21 करोड़ रूपए लागत की सामग्री और अनुदान राशि के चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने अभनपुर के ब्लाक कॉलोनी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 175 करोड़ 87 लाख रूपए लागत के 260 कार्यो का लोकार्पण और 168 करोड़ 89 लाख रूपए लागत के 296 कार्यो का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें 26.31 करोड़ लागत वाली अभनपुर और 19.51 करोड़ लागत वाली गोबरा-नवापारा आवर्धन जल प्रदाय योजना, 34.30 करोड़ लागत से गौरभाट-तामासिवनी मार्ग का उन्नयन कार्य, 17.23 करोड़ की लागत से अभनपुर-कोलार-टेकारी मार्ग का चौड़ीकरण, 8.09 करोड़ की लागत से उपरवारा-कुर्रू-चेरिया मार्ग का चौड़ीकरण, 10.23 करोड़ की लागत से धरसींवा के रायखेड़ा से खरोरा मार्ग का चौड़ीकरण तथा नगर पंचायत अभनपुर में 5.79 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्य प्रमुख है। इसके अलावा अभनपुर के बजरंग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सकरी हाई स्कूल, और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *