बिलासपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) एवं बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का प्रदेश में चुनावी शंखनाद जोगी के ग्रह जिले बिलासपुर से 13 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिसकी तैयारी में दोनों ही दलों ने ज़मीनी स्तर पर अपनी अपनी कमान सम्हाल ली है। आमसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले की सभी विधानसभाओं में बैठकों का दौर जारी है। जिसकी जवाबदारी सभी विधानसभा प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों को दी गई है।इसी तारतम्य में अमित जोगी की उपस्थिति में बिलासपुर शहर की महत्वपूर्व बैठक कार्यक्रम के शहर पर्यवेक्षक संजय जायसवाल द्वारा ली गई। जिसमें शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे, प्रत्याशी बृजेश साहू ने अध्यक्षता की।
आमसभा में सभी ज़मीनी कार्यकर्ताओं को आम सभा तक लाने और सभा को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने की रणनीति बनाई गई। ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर बूथ लेवल के पदाधिकारियों तक सभी के सुझाव आमंत्रित किये गए। अमित जोगी ने कहा कि देश के पहला गैर भाजपाई गैर कांग्रेसी गठबंधन की नींव छत्तीसगढ़ में रखी गई है,जो देश की राजनीति को नई राह दिखायेगा।
हमे गर्व है कि इसकी शुरुआत अजित जोगी ने की और इसमें मायावती ने अपना साथ दिया। देश ही नही विदेश के पत्रकार साथी भी राजनीति के इस नए अध्याय के साक्षी बनने बिलासपुर आ रहे हैं ।
गठबंधन का चुनावी बिगुल फूंकने जोगी के गृह जिले में 13 को मायावती-जोगी की आमसभा