नई दिल्ली,तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में चुनावी समीकरण और उनका आंकलन करने के लिए CWC की बैठक 24 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी ने बुलाई है. बसपा के साथ हिंदी भाषी तीन प्रदेशों में कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो सका है,पार्टी में अब अकेले ही चुनाव लड़ने पर मंथन किया जा रहा है,अपनी नई रणनीति पर कांग्रेस काम करने जा रही है। कांग्रेस ने नई रणनीति बनाने के लिए ही कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। 24 सितंबर की बैठक में सभी राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेताओं को बुलाया गया है। दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महाराष्ट्र के सेवाग्राम वर्धा में पहुंचेंगे और चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक के बाद कांग्रेस ने एक शांति मार्च निकालने की भी योजना बनाई है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि गांधी जयंति के अवसर पर हमारी पार्टी के नेता सेवाग्राम से शांति मार्च निकालेंगे। इस मौके पर यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कांग्रेस लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।