शिमला, हिमाचल प्रदेश में लगातर हो रहे सडक़ हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे। जिससे सडक़ों पर बेमौत लोग मारे जा रहे हैं। इस बरसात के मौसम में सडक़ों को खासा नुक्सान पहुंचा है। लेकिन सडक़ों की मुरम्मत की ओर न तो सरकार न ही विभाग कोई खास ध्यान दे पाया है। जिससे आये दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं।
शनिवार को प्रदेश के जिला शिमला में हुये सडक़ हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हाटकोटी से त्यूणी जा रही एक टेंपो ट्रैक्स स्नैल- कुड्डू नामक स्थान पर गहरी खाई में लुढक़ गई। एक ट्रैक्स में सवार 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई ।मरने वालों में 8 पुरुष व पांच महिलाएं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग छौहारा की रणसार वैली के तहत जांगला उप तहसील के नंडला गांव के बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी जुब्बल नरेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।मृतकों में मनोज ( 35) पुत्र धर्म दास गांव चोरी, डॉ. फाल्टा जुब्बल, मातवर सिंह (48) पुत्र भजन दास, गांव नडला , डॉ, जांगला, चिडग़ांव , बसंती देवी पत्नी मातवर सिंह, मुनीष ( 24) पुत्र मातवर सिंह, अतर सिंह ( 44) भजन दास , मुन्ना देवी पत्नी अतर सिंह निवासी नडला, प्रेम सिंह ( 38) पुत्र किशन दास निवासी धारा डॉ मुचौती, तह, रोहड़ू पूनम पत्नी प्रेम सिंह व बिट्टू ( 42) नडला शामिल है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिला के रोहड़ू उपमण्डल के सनेल (कुड्डू) में सडक़ दुर्घटना में 13 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस दु:खद घड़ी से उभरने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
टेम्पों खाई में लुढ़की,हादसे में 13 की मौत