मंडला, एक दर्दनाक सडक हादसे मे बिछिया जनपद पंचायत के सीईओ राहुल सकेती समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे मे दो कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक बिछिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ठोंठा नाला के करीब शनिवार को दो कार में जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हुए हैं। एक कार में जनपद सीईओ राहुल संकटे की मौत हुई जबकि दूसरी कार में मरने वालों में पति-पत्नी और ड्राइवर शामिल है। हादसे मे तीन अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई गई हैं, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकला, घटनास्थल पर पहूंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया इसके साथ ही पुलिस ने मृतकों का पंचनामा बनाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस द्वारा हादसे कि जांच कि जा रही है।
दो कारें भिड़ीं जनपद पंचायत सीईओ सीहत चार कि मौत