खाकी की निर्दयता के विरोध में पूरा परिवार अनशन पर पिता की हालत बिगड़ी बेटी अस्पताल में भर्ती

नौगांव, बीते दिनों थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह बघेल और एसआई धर्मेन्द्र सिंह ने बिना सर्च वारंट के अभद्रता का बर्ताव करते हुए तिवारी परिवार के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों की मारपीट की थी। पूरा परिवार आहत है। लक्ष्मी तिवारी अपने परिवार सहित टीआई और एसआई को हटाने की मुहिम छेड़े हैं। पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर डटे लक्ष्मी तिवारी की भी हालत बिगड़ गई जबकि उसकी पुत्री प्रिया की हालत बिगडऩे पर पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जा चुका है। दबाव के कारण अनशनकारी का जनप्रतिनिधि सहयोग नहीं कर रहे। बुधवार को सुबह 10 बजे तहसील कार्यालय के बाहर लक्ष्मी तिवारी अपने परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए थे उनकी मांग है कि उनके परिवार के साथ अभद्रता करने वाले टीआई शिवप्रताप सिंह बघेल और एसआई धर्मेन्द्र सिंह को तत्काल हटाया जाए। शुक्रवार को लक्ष्मी तिवारी उर्फ पप्पू की अचानक तबियत बिगडऩे लगी जिसकी सूचना थाने सहित स्वास्थ्य विभाग को दी गई। पप्पू तिवारी का कहना है कि परिवार के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। यदि न्याय नहीं मिला तो परिवार आत्मदाह कर लेगा। डॉ. एनके गुप्ता स्टाफ के साथ आए और लक्ष्मी तिवारी सहित परिवार के सदस्यों की जांच की। पप्पू तिवारी की शुगर घटने से उनकी हालत बिगड़ी है डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें खाना और इलाज नहीं दिया गया तो स्थिति संभालना मुश्किल होगी। अनशन में लक्ष्मी तिवारी की पत्नी सविता तिवारी तथा दोनों बेटियां भी बैठी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *