भोपाल मेट्रो का टेंडर दिलीप बिल्डकॉन के नाम

भोपाल,भोपाल मेट्रो के पहले चरण के काम के लिए दिलीप बिल्डकॉन के टेंडर को समिति ने स्वीकार कर लिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में यह स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लेटर ऑफ इंटेंट दिलीप बिल्डकॉन के पक्ष में जारी करेगा।
सरकार से अनुमति मिलने के बाद दिलीप बिल्डकॉन के इंजीनियरों ने, मेट्रो के कंसल्टेंट के साथ, मेट्रो रूट का जमीनी सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है। सर्वे में कंटूर मैप के माध्यम से डिजाइनिंग का काम शुरू हो गया है। मिट्टी का परीक्षण भी कराने के लिए जगह जगह पर मिट्टी के सैंपल लेना शुरु कर दिया हैं।
भोपाल मेट्रो को लेकर सरकार काफी जल्दबाजी में काम कर रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व सरकार इसका भूमि पूजन कराने के लिए प्रयासरत है। जिसके लिए हाई पावर कमेटी ने दिलीप बिल्डकॉन के पक्ष में निर्णय लेते हुए, त्वरित काम करने के निर्देश दिलीप बिल्डकॉन को दिए हैं। पहले भी ऐसा माना जा रहा था यह काम इसी कंपनी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *