पेपर लीक के दोषियों पर लगेगा रासुका

लखनऊ, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ प्रदेश की छवि को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे है। इसी कड़ी में सीएम योगी ने कहा कि जो भी लोग पेपर लीक करने में दोषी पाए जाएंगे, उन पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगेगा। इसके साथ ही इस अपराध में यदि संस्थाएं भी दोषी होती हैं तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर उनकी भी मान्यता रद्द की जाएगी। सीएम योगी से यह बात मुख्यमंत्री डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार अच्छे ढंग से कार्य करना चाहती है और कार्य कर रही है। अक्सर हम लोग देखते हैं कि योग्य और प्रतिभावान छात्र पिछड़ जाता है और गलत लोग हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। पिछले 15-16 महीनों में इन गलत लोग सरकार की चपेट में आए और उन पर सरकार सख्ती से कार्यवाही कर रही है। योगी ने कहा, परीक्षा की शुचिता प्राथमिका है उस हमेशा बनाए रखना चाहिए। इसकारण आज हमारी सरकार ने सभी बोर्ड और आयोग के चेयरमैन से कहा है कि भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) और फुलप्रूफ व्यवस्था और कार्य योजनाएं बनाए, ताकि किसी प्रकार की लीकेज न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *