ग्वालियर मे शस्त्र लायसेंस निलंबित, कई शहरो मे कई शहरो मे 144 पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

भोपाल,एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों को संवेदनशील माना गया है, जिन पर पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष निगाह रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कथित भारत बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर, चंबल, विन्ध्य, विदिशा मे पुर्व मे हुई घटनाओ को देखते हुए विशेष सर्तकता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि इनके साथ ही कई अन्य इलाको मे भी बंद के दौरान इंटरनेट सेवा को बंद रखा जा सकता है। वही खुफिया विभाग द्वारा इन क्षेत्रो मे सोशल मीडीया पर भी नजर रखी जा रही है। पीएचक्यू ने कडे निर्देश दिये है कि सोशल मीडीया मे किसी भी तरह कि भडकाउ अफवाह फैलाने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। इसके साथ ही चिन्हित संवेदनशील इलाको मे अतिरिक्त पुलिस बल कि तैनाती कि गई है। एहतियात और सुरक्षा के चलते पुलिस बल ने ग्वालियर, चंबल, रीवा, उज्जैन, सहित भोपाल के कई रेंज के जिलो मे मार्च निकाला। पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर के अनुसार एक्ट में संशोधन को लेकर सवर्ण समाज का विरोध अब तक मंदसौर, नीमच, ग्वालियर जैसे कुछ शहरों में रैली के रूप में हुआ है। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में विरोध के स्वर तीखे बताए जा रहे हैं। वहीं, कटनी, सतना, जबलपुर, रीवा, विदिशा, हरदा, बदनावर, सागर, टीकमगढ़, मंडला, श्योपुर जैसे जिलों में भी एट्रोसिटी एक्ट संशोधन को लेकर नाराजगी स्वरूप विरोध प्रदर्शन हुए हैं। गौरतलब है कि पिछले 4-5 दिन में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मप्र के 25 से ज्यादा जिलों में आंदोलन फेल चुका है। सुत्र बताते है कि राज्य मंत्रालय में बैठकर सपाक्स और अपाक्स जैसे संगठन चलाने वाले आईएएस अधिकारी भी इस आंदोलन को अंदरुनी तौर पर अपने-अपने स्तर पर हवा दे रहे हैं, इसके चलते ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जिन्होने आंदोलन वाले दिन का अवकाश लिया है, वो भी खुफिया विभाग के राडार पर है। जानकारी के अनुसार सपाक्स ने कई जिलों में 6 सितंबर को बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई ,6 तारीख को होने वाले एससी ,एसटी एक्ट के खिलाफ आंदोलन को लेकर कलेक्टर ने धारा 144 लगाईं है, वहीं ग्वालियर जिले में 11 सितम्बर तक सभी शस्त्र लायसेंस निलंबित किये गए हैं। गुना में 5 तारीख से 7 तारीख दोपहर 12 बजे तक धारा 144 लागू की गई है। मुरैना, भिण्ड एवं शिवपुरी में एहतियाती तौर पर आज धारा 144 तत्काल प्रभाव से लगा दी गई है। यह 7 सितम्बर तक प्रभावी रहेगी। मध्यप्रदेश में क्षत्रीय महासभा, यादव महासभा, गुर्जर महासभा, वैश्य महासभा, कायस्थ महासभा, कुशवाह महासभा सहित अनेक सामाजिक संगठन इस आंदोलन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *